फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि : रूट डायवर्जन आज से, ड्रोन से होगी निगरानी

Sun, 23 Feb 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। महाशिवरात्रि पर कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर हाईवे से लेकर मंदिरों तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों के आसपास ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही हाईवे पर भीड़ बढ़ने पर रविवार से रूट डायवर्ट किया जा सकता है। पुलिस ने जिले में 18 क्यूआरटी टीमों को गठन किया है। यातायात व्यवस्था के लिए हाईवे पर 11 प्वाइंट बनाए गए है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस दिन जनपद के 86 प्रमुख शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों में जलाभिषेक होगा। जबकि, जनपद में दो दिन 12 स्थानों पर मेला भी लगेंगे। शहर, स्वार और सैफनी क्षेत्र में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि को लेकर पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से प्लान तैयार किया है। तैयार प्लान के अनुसार मंदिरों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। खासतौर से पंजाबनगर, भमरौआ और रठौंडा मंदिरों में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा थाने वार क्यूआरटी का गठन किया गया है। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए डेढ़ हजार से ज्यादा शिवभक्त जल लेने के लिए अब तक रवाना हो चुके हैं। इनकी रवानगी रविवार से शुरू होनी शुरू हो जाएगी। कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे पर रूट डायवर्ट करने की भी योजना बना ली गई है। एएसपी अतुल श्रीवास्तव कहना है कि यदि भीड़ बढ़ी तो रविवार से हाईवे पर रूट डायवर्ट हो जाएगा। इसके लिए अमरोहा व मुरादाबाद पुलिस से लगातार संपर्क साधा जाएगा। रूट डायवर्जन का प्लान तैयार कर लिया गया है।


इस तरह रहेगा डायवर्जन-
-बरेली से दिल्ली जाने वाले वाहनों को शाहबाद बिलारी होते बबराला नरौरा होते हुए दिल्ली भेजा जाएगा।
-दिल्ली से आने वाले वाहनों को भी इसी तरह शाहबाद होते हुए पटवाई से रामपुर लाया जाएगा।
-नैनीताल से दिल्ली जाने वाले वाहनों को राधा रोड से मोड़कर राम रहीम पुल से शाहबाद होते हुए गुजारा जाएगा।
- बिलासपुर से बाया रामपुर होते हुए दिल्ली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को जौहर पुलिया बाईपास जीरों व्याइट शहजादनगर के लिए डायवर्ट करते हुए रामपुर बाईपास से अजीतपुर बाईपास पुल से शाहबाद मार्ग पर मेजा जाएगा।
विज्ञापन

-बाजपुर से स्वार और टांडा होकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को बाजपुर दांडा मार्ग पर मानपुर तिराहे से स्वार होते हुए खौद चौराहा से जौहर पुलिया के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
जौहर पुलिया बाईपास जीरो बाइट शहजादनगर के लिए डायवर्ट करते हुए शाहबाद मार्ग पर भेजा जाएगा।

-

डायवर्जन के लिए बनाए गए हैं यह प्वाइंट
कोसी पुल जीरो पाइंट, पसियापुरा चौराहा, शाहबाद पुल, जौहर की पुलिया, शहजादनगर जीरो पाइट, धमोरा तिराहा, मिलक, भगतपुर तिराहा टांडा, आश्रम पद्धति मोड़, फोटो चुंगी, आंवेडकर पार्क, माल गोदाम तिराहा, बरेली तिराहा, पनवडिया तिराहा, स्टार चौराहा।




डीएम-एसपी ने किया रठौंडा मंदिर का किया निरीक्षण
रामपुर। डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र ने महाशिवरात्रि को लेकर रठौंडा मंदिर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों के साथ मंथन किया और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन


-

-जिले भर में महाशिव रात्रि को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थाना स्तर पर क्यूआरटी का गठन किया गया है। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी।
अतुल श्रीवास्तव
एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें