रामपुर। अधीनस्थ सेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी एवं सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को जिले के 14 स्कूलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। डीएम ने परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के आदेश दिए हैं।
समीक्षा अधिकारी व सहायक समीक्षा अधिकारी की प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई को कराई जाएगी। इसके लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 12. 30 बजे तक होगी। डीएम जोगिन्दर सिंह ने बताया कि परीक्षा के सफल आयोजन एवं नकल विहीन परीक्षा कराए जाने हेतु परीक्षा केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किए जाने हेतु अधिकारी लगाए गए हैं।
कहां किसे सौंपी जिम्मेदारी
सेंट पॉल स्कूल में सहायक श्रमायुक्त अधिकारी राजकुमार व सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम मोनिका सिंह, दयावती मोदी एकेडमी में औषधि निरीक्षक मुकेश कुमार, एसडीएम आनन्द कुमार कन्नौजिया, राजकीय रजा पीजी कालेज में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अंकित कुमार, एसडीएम अमन देओल, बिलासपुर स्थित डीएवी इंटर कालेज में जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल, डिप्टी कलेक्टर अनुराग सिंह, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी संजय कुमार, एसडीएम टांडा कुमार गौरव, राजकीय इंटर कालेज शाहबाद में जिला कार्यक्रम अधिकारी जितेन्द्र कुमार जायसवाल, एसडीएम शाहबाद हिमांशु उपाध्याय, बिलासपुर स्थित श्री गुरूनानक इंटर काॅलेज में बीईओ राजेन्द्र सिंह बोरा, एसडीएम बिलासपुर अरुण कुमार, राजकीय जुल्फिकार बालिका इंटर कॉलेज में डीएसओ पूरन सिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर राजकुमार भास्कर, राजकीय पॉलीटेक्निक में जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा, जिला आबकारी अधिकारी हिम्मत सिंह, सेंट मेरी सीनियर सेकेण्ड्री स्कूल में जिला गन्ना अधिकारी शैलेष कुमार मौर्य, डिप्टी कलेक्टर विकास कुमार, पंडित दीनदयाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ककरौवा में बीईओ स्वदीप कन्नौजिया, डिप्टी कलेक्टर हर्षवर्धन, ईस्ट बेस्ट पब्लिक स्कूल में बीईओ मिलक अशोक कुमार, डिप्टी कलेक्टर राजेश कुमार एवं साईं सीनियर सेकेंडरी स्कूल लादोरा में बीईओ शाहबाद फोटो लाल, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सुनील शर्मा को स्टेटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। डीएम ने बताया कि परीक्षा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारी भ्रमणशील रहेगें व सुनिश्चित करेंगे कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की नकल का प्रयास न किया जाए।