रामपुर। मिलक कोतवाली क्षेत्र में एक नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी रिक्शा चालक राकेश प्रजापति को दोषी करार दिया है। सजा पर शनिवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
मामला वर्ष 2019 का है, जब पीड़ित बच्चे के पिता ने मिलक कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आठ वर्षीय कक्षा एक के छात्र को स्कूल बस तक छोड़ने वाले रिक्शा चालक ने एक खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी राकेश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की गई थी। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया है।