फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन में राजस्व टीम ने वसूले 1.40 करोड़ रुपये, 27 लाख का बकाएदार भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। तहसील सदर प्रशासन ने बीते सात दिनों में बकायेदारों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापा मारकर 1.40 करोड़ रुपये वसूल किए। इसमें बैंक, बिजली, स्टांप आदि का बकाया शामिल है जबकि, अफसरों ने 27 लाख के एक बकायेदार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर मनीष मीना के नेतृत्व में तहसील सदर की संग्रह टीम द्वारा 29 मार्च से अब तक नायब तहसीलदार संजय कुमार के नेतृत्व में अलग-अलग क्षेत्रों में वसूली अभियान चलाया गया। स्टांप देय की धनराशि 27 लाख रुपये के बकायेदार गफ्फार हुसैन पुत्र जब्बार हुसैन निवासी नगलिया आकिल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। प्रथमा बैंक के 1.55 लाख रुपये के बकायेदार गुलवेज पुत्र मुन्ने खां निवासी बजरिया खानसामा, वाणिज्यकर के धनराशि 75 हजार रुपये व 30000 हजार रुपये के बकायेदार क्रमश: अदीबा आर्यन स्टोर व नवी मेडिकोज जिला अस्पताल के स्वामियों को पकड़ा गया। बिजली विभाग के बकायेदार राशिद खां निवासी मस्जिद झब्बू खां घर की दीवार फांद कर फरार हो गया। इस बीच बकायेदारों से आठ लाख रुपये की वसूली की गई। वहीं, तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में तहसील सदर की संग्रह टीम द्वारा 29 मार्च से चार अप्रैल तक रुपये 14097410 (एक करोड़ चालीस लाख सतानवे हजार चार सौ दस रुपये) की वसूली की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें