फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा और गोदाम से प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद, 25 हजार रुपये जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगने के बाद प्रशासनिक अमले ने मंगलवार रात को एक ई रिक्शा से 40 किलोग्राम प्लास्टिक बरामद की। उसकी निशानदेही पर टीम ने गोदाम पर छापा मारकर एक क्विंटल प्लास्टिक बरामद की है। साथ ही गोदाम मालिक पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

सिंगल यूज प्लास्टिक पर शासन ने पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। इसके इस्तेमाल पर लगी रोक के बाद सभी निकायों को इसको लेकर छापेमारी करने के भी आदेश दिए हैं। इस आदेश के बाद कार्यवाहक ईओ एवं एसडीएम सदर मनीष मीणा ने रात्रि भ्रमण के दौरान ज्वालानगर में एक ई रिक्शा पर ले जाई जा रही पॉलीथीन को पकड़ लिया। ई रिक्शा चालक से पूछताछ की, तो बताया गया कि पॉलीथीन मिस्टन गंज स्थित गोदाम से ला रहा था। टीम ने 40 किलोग्राम पॉलीथीन बरामद की है। इस जानकारी के बाद टीम ने मिस्टनगंज में एक गोदाम पर छापा डाला, जहां पर एक कुंतल प्लास्टिक बरामद की गई है। एसडीएम सदर ने बताया कि गोदाम के मालिक इरफान पर प्लास्टिक का उपयोग करने पर 25 हजार रुपये का जुर्माना डाला गया है। बताया कि इस सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगी हुई है। इसका इस्तेमाल कोई न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें