फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: एक माह बाद दर्ज हुई सड़क हादसे में मौत की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलक। मजदूर की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में उनके बेटे ने एक माह बाद कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

बाकराबाद निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता भगवानदास एक जून की शाम करीब 6:30 बजे किरा गांव से राजमिस्त्री का काम करके पैदल घर लौट रहे थे। आरोप है कि कुंदनपुर के आगे एक भट्ठे के पास पीछे से आई बाइक के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में भगवानदास गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक चालक को पकड़ लिया था, लेकिन वह बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिलक भेजा, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

संजय कुमार का कहना है कि पिता की मौत के सदमे तथा अंतिम संस्कार के कारण वह तत्काल तहरीर नहीं दे सके। अब उन्होंने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाल मनीराम सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें