फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: ठेकेदार और होटल मालिक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शिकारपुर बॉर्डर पर निर्माणाधीन होटल की तीसरी मंजिल से गिरकर तीन मजदूरों की मौत के मामले में ठेकेदार इरशाद और होटल स्वामी संसार सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं काशीपुर में पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के परिजन शव लेकर चले गए।स्वार कोतवाली क्षेत्र में उत्तराखंड सीमा पर स्थित विकास भारती स्कूल के चेयरमैन संसार सिंह द्वारा शिकारपुर में होटल का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण का ठेका इरशाद निवासी करदमपुरी थाना गोकलपुरी दिल्ली ने लिया है। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे तीन मजदूर अकबर निवासी पीपला थाना औरंगाबाद बुलंदशहर, मौसम व आसिफ निवासी लोनी गाजियाबाद कार्य कर रहे थे। मौसम मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला था।
विज्ञापन

तीसरी मंजिल में लाइटिंग के काम के दौरान पाड़ टूटने से तीनों मजदूर नीचे आ गिरे थे। अकबर और मौसम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि आसिफ ने काशीपुर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया था। मृतक मौसम के बड़े भाई हसीमुद्दीन निवासी ग्राम कुरैना, थाना जहांगीराबाद, जिला बुलंदशहर व हाल निवासी लोनी, गाजियाबाद की तहरीर के आधार पर ठेकेदार इरशाद और होटल स्वामी संसार सिंह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
स्वार कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि मजदूरों की मौत के मामले में मृतक मौसम के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य मृतकों के परिजन भी तहरीर देते हैं तो उसे भी विवेचना में शामिल कर लिया जाएगा। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-

परिवार और बीमार भाई का सहारा था मौसम
मूलरूप से कुरैनी, जिला बुलंदशहर निवासी दो भाई मौसम और हसीमुद्दीन माता-पिता की मौत के बाद गाजियाबाद के लोनी में रहने लगे थे। हसीमुद्दीन टीबी-सांस का मरीज है। जिसके चलते वे मजदूरी भी नहीं कर पाते हैं। मौसम ही मजदूरी करके अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ ही भाई के परिवार का भी पालन पोषण करता था। रिश्ते के भाई यमान सैफी ने बताया कि मौसम की मौत की खबर मिलते ही हसीमुद्दीन की तबीयत बिगड़ गई। मौसम की पत्नी महमूद बेसुध हो गई। बृहस्पतिवार शाम शव घर पहुंचने पर मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें