फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: दहेज उत्पीड़न और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 08 Nov 2025 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली अंतर्गत नरपतनगर निवासी एक विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने सीओ को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसका विवाह 7 मई 2017 को विक्की निवासी नरपतनगर के साथ हुआ था। विवाह में उसके मायके वालों ने करीब आठ लाख रुपये का दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालजन इससे असंतुष्ट रहे और दस लाख रुपये नकद की अतिरिक्त मांग करने लगे। पीड़िता ने बताया कि पति विक्की, जेठ धर्मेंद्र, सास रामकिशोरी, जेठानी कृष्णा देवी, ननदें प्रमोद कुमारी, पूनम, सीमा और शिमला उसे मारते-पीटते और गालियां देते थे। मांग पूरी न करने पर वे तलाक की धमकी देकर विक्की की दूसरी शादी कराने की बात कहते थे। पीड़िता ने बताया कि उसके पति का मित्र गौरव निवासी मुकंदपुर थाना स्यौहारा जनपद बिजनौर, जो उसके भाई का परिचित भी है, ससुरालवालों की मिलीभगत से उसके बाथरूम में नहाते समय वीडियो क्लिप बना ली। बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गौरव ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि ससुरालजनों और गौरव ने उसकी मर्जी के खिलाफ कई दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर कराए और वरमाला पहनाकर फोटो खींची। यहां तक कि कोर्ट में भी जबरन कागजात दाखिल कराए गए, जबकि पीड़िता का अपने पति से तलाक तक नहीं हुआ है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि 6 अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे ससुरालजनों ने उसके तीनों बच्चों को छीनकर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें