फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: बंदूक तानने के मामले में पंप कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट

Sun, 15 Feb 2026 11:27 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में नैनीताल हाईवे स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम पेट्रोल पंप के कुछ कर्मियों पर लाइन में कार लगाने के दौरान मारपीट करने व बंदूक से जान से मारने का प्रयास करने के मामले में वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

रुद्रपुर के मोहल्ला रम्पुरा वार्ड नंबर 21 निवासी बॉबी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि 12 फरवरी की दोपहर करीब 11:30 बजे वह कार से बिलासपुर जा रहे थे। उनके साथ कार में चार अन्य लोग भी सवार थे। नैनीताल हाईवे अपेक्स कॉलेज के सामने स्थित हिंदुस्तान पेट्रोल पंप पर वह सीएनजी लेने के लिए रुके।
प्राथमिकी में दर्शाया है कि उन्होंने कार को लेन में लगा दिया। आरोप है कि इस दौरान पंप के सुरक्षाकर्मी ने कार को ठीक से लेन में लगाने को कहा तो उन्होंने कार को फिर ठीक से लेन में लगा लिया। इस दौरान नोकझोंक होने लगी। आरोप है कि पंप कर्मियों ने उनके व उनके दोस्तों के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

इस बीच एक पंप कर्मी ने बंदूक से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया। बाद में लोगों ने किसी तरह मामला शांत कर दिया। उन्होंने घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। इसके अलावा घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पंप कर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसकी तहकीकात की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें