फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में श्रीमद्भागवत कथा में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु

विज्ञापन
ठियोग के देवी मोड़ मंदिर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा का अनुश्रवण करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
आचार्य शांडिल्य ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के उद्देश्य और बाल लीलाओं का किया वर्णन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग के देवीमोड़ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथा व्यास आचार्य जितेंद्र शांडिल्य ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का व्याख्यान किया। यह आयोजन मंदिर समिति एवं परगना धवाल्टी के ग्रामीणों की ओर से करवाया जा रहा है। कथा के सातवें दिन श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और भक्ति रस में डूबे नजर आए। आचार्य शांडिल्य ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार के उद्देश्य, बाल लीलाओं और अधर्म के विनाश के प्रसंगों का वर्णन किया। विशेष रूप से कंस वध का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार और अन्याय बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर धर्म की स्थापना करते हैं। कंस के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने के लिए श्रीकृष्ण ने मथुरा पहुंचकर उसका वध किया और सत्य की विजय का संदेश दिया। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। आयोजकों ने बताया कि कथा का समापन आज होगा। अंतिम दिन मूल पाठ और पूर्णाहुति के साथ कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु उत्साहपूर्वक कथा श्रवण कर रहे हैं। प्रति दिन कथा के बाद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें