फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रात में निर्वस्त्र घूमने वाली महिला के प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज, जल्द ही पुलिस के निशाने पर होंगे ये लोग

Tue, 07 Feb 2023 03:23 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

रामपुर पुलिस द्वारा वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तत्काल आमजन से ये अपील की गई थी कि माननीय न्यायलय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु कोई ऐसी वीडियो प्रसारित न करें, जिससे किसी महिला की गरिमा भंग हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के मिलक थाना पुलिस ने एक मानसिक रूप से कमजोर युवती का निर्वस्त्र स्थिति में वीडियो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने न केवल माननीय न्यायालय के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन किया, बल्कि सामाजिक व मानवीय दृष्टिकोण को दरकिनार कर एक नारी की गरिमा को भी भंग किया गया।

विज्ञापन

रामपुर पुलिस द्वारा वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तत्काल आमजन से ये अपील की गई थी कि माननीय न्यायलय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन हेतु कोई ऐसी वीडियो प्रसारित न करें, जिससे किसी महिला की गरिमा भंग हो।

इस पर सोमवार को भारतीय किसान संघ रामपुर के जिला अध्यक्ष आदेश शंखधर की लिखित तहरीर पर थाना मिलक, रामपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। रामपुर पुलिस द्वारा शीघ्र ही ऐसे लोगों को चिन्हित कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मिलक में मंगलवार को एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें रात के वक्त एक महिला निर्वस्त्र घूमती दिखाई दे रही थी। इस मामले में एक पूर्व सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

उनका आरोप था कि एक महिला ने सोमवार को रात करीब एक बजे उनके दरवाजे की घंटी बजाई और दरवाजा खोलने के लिए कहा। महिला को निर्वस्त्र देखकर उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद वो वहां से चली गई।

 

विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। सीओ मिलक रवि खोखर इस मामले में पुलिस टीम का गठन किया था। पुलिस टीम ने पता लगा लिया था कि आखिरकार यह महिला कौन है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक इसकी पहचान को गोपनीय रखते हुए पुलिस ने बताया था कि महिला मानसिक रूप से कमजोर है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें