2002 में चले गए थे इलाहाबाद
14 जुलाई 1975 में मुरादाबाद के लाजपत नगर में जन्मे क्षितिज शैलेंद्र (48) की शुरुआती शिक्षा आरएन चिल्ड्रेन अकादमी में हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसबी इंटर कॉलेज, मुरादाबाद इंटर कॉलेज, हिंदू कॉलेज में पढ़ाई के बाद देहरादून से एमबीए किया था। इसके अलावा उन्होंने केजीके कॉलेज से लॉ किया था। पिता के साथ कचहरी में वकालत की एबीसीडी सीखी। करीब दो साल तक यहां प्रैक्टिस करने के बाद 2002 में इलाहाबाद चले गए थे। इस बीच वह मुरादाबाद आते जाते रहते हैं। 2018 में उन्होंने लाजपत नगर स्थित अपना घर बेच दिया और फिर इलाहाबाद (अब प्रयागराज) में शिफ्ट हो गए।
सामाजिक साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े थे पिता, ससुर हैं इंटर कॉलेज के प्रबंधक
हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने क्षितिज शैलेंद्र के पिता शैलेंद्र जौहरी नामचीन अधिवक्ता थे। इसके अलावा वह सामाजिक, साहित्यिक संस्थाओं से जुड़े थे और बड़े आयोजन कराते थे। क्षितिज ने बताया कि उनकी पत्नी मीनल का मायका भी मुरादाबाद में ही है। मीनल के पिता अशोक अग्रवाल आरएन इंटर कॉलेज के प्रबंधक हैं।
मुरादाबाद के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर
मुरादाबाद कचहरी में प्रैक्टिस कर चुके क्षितिज शैलेंद्र हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने तो यहां भी अधिवक्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। अधिवक्ता संजीव राघव, राम मोहन श्रीवास्तव, राकेश जौहरी, सुनील विश्नोई, नवनीत शमशेरी, आनंद मोहन गुप्ता, प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली, अशोक कुमार सक्सेना, अभय कुमार सिंह, सुनील कुमार सक्सेना, अरुणदीप चौहान समेत अन्य अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।