यूपी सरकार की ओर से सप्ताह भर पहले जौहर यूनिवर्सिटी में बनाए गए गेस्ट हाउस के निर्माण के संबंध में रिपोर्ट तलब की गई थी,जिसके बाद विभाग ने अपनी रिपोर्ट भेज दी थी जिसमें कहा गया था कि यूनिवर्सिटी में गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया है। इसकी सड़क बन चुकी है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नसीर अहमद ने कहा कि लोक निर्माण मंत्री का आदेश रामपुर पहुंच गया है। विभाग से जांच आख्या मांगी गई है। जल्द ही इस पूरे प्रकरण की जांच कराकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।