फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर दूसरा पासपोर्ट लेने का आरोप, रिपोर्ट

Sat, 12 Sep 2026 01:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपाकर जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत विवरण में बदलाव करते हुए दूसरा पासपोर्ट हासिल करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामला पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए किए गए आवेदन की जांच के दौरान सामने आया। पासपोर्ट कार्यालय से मिली जानकारी और स्थानीय स्तर पर हुई जांच के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के नालापार स्थित कलघर निवासी साबिर खां ने पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए आवेदन किया था। आवेदन की जांच के दौरान पासपोर्ट कार्यालय को उसके पुराने पासपोर्ट के संबंध में जानकारी मिली। रिकॉर्ड की जांच में सामने आया कि साबिर खां इससे पहले वर्ष 2005 में पासपोर्ट संख्या एफ 2325420 हासिल कर चुका था।
आरोप है कि बाद में पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए आवेदन करते समय उसने पुराने पासपोर्ट की जानकारी छिपा ली। इतना ही नहीं, आरोप है कि नए पासपोर्ट के लिए आवेदन में जन्मतिथि और अन्य व्यक्तिगत विवरण में बदलाव किया गया। पुराने पासपोर्ट और नए आवेदन में दर्ज विवरण में अंतर सामने आने के बाद पासपोर्ट कार्यालय स्तर से मामले की जांच शुरू कराई गई।
विज्ञापन

मामला सामने आने के बाद पासपोर्ट कार्यालय की ओर से स्थानीय स्तर पर जांच कराई गई। जांच में पुराने पासपोर्ट और नवीनीकरण के आवेदन से संबंधित अभिलेखों को देखा गया। सीओ सिटी की ओर से तीन सितंबर को जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी गई। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने मामले में रिपोर्ट कराने के आदेश दिए।
इसके बाद उपनिरीक्षक तरुण कुमार वर्मा की तहरीर पर साबिर खां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जांच में पुराने और नए पासपोर्ट में दर्ज विवरण, आवेदन के दौरान उपलब्ध कराए गए दस्तावेज और जन्मतिथि में किए गए कथित बदलाव से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। उनका कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें