फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: शाहबाद में रामगंगा पुल की मरम्मत जारी, बेयरिंग की हुई ग्रीसिंग

Sat, 15 Feb 2025 11:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। रामगंगा पुल की मरम्मत के चलते छठे पिलर के बेयरिंग की मरम्मत का कार्य किया गया। जिस कारण बड़े वाहनों को पुलिस ने तालकाबाद चौराहे पर रोक दिया। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने शनिवार को मरम्मत के कार्यों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शाहबाद के रामगंगा पुल की मरम्मत का कार्य 12 फरवरी से शुरू कर दिया गया है। इसमें चार से पांच पिलर के बेयरिंग की ग्रीसिंग हो चुकी है। सुबह नौ से लेकर दोपहर एक बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर मजदूर काम में जुट जाते है। शनिवार को छठे पिलर के बेयरिंग की ग्रीसिंग करते हुए मरम्मत की गई। इस दौरान शाहबाद की ओर से जाने वाले बड़े वाहनों पर पुलिस ने रोक लगा लगी। जबकि छोटे वाहनों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने दिया गया और यातायात संचालित रहा। शनिवार को मरम्मत का कार्य देखने के लिए निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता गौरव कुमार रामगंगा पुल पर पहुंचे। अब तक जितने पिलर के बेयरिंग की हुई मरम्मत को देखकर अपने जेई को दिशा निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मजदूरों की सुरक्षा के इंतजाम देखे गए। क्योंकि जोखिम भरे कामो में सुरक्षा बहुत जरूरी है। जेई और मजदूरों को जैक से गाडर उठाकर बेयरिंग की सफाई और ग्रीसिंग करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें