फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध दो कालोनियों पर गरजी जेसीबी 

Wed, 09 May 2018 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में अतिक्रमण ढहाती आरडीए की जेसीबी । अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

रामपुर विकास प्राधिकरण ने घाटमपुर-मुरादाबाद रोड पर अवैध तरीके से विकसित की जा रही दो कालोनी जेसीबी चलवा दी। जेसीबी से प्लाटों को ध्वस्त किया गया साथ ही एक  गेट भी ध्वस्त किया गया,जिससे खलबली मची रही। 

रामपुर विकास प्राधिकरण की टीम बेनजीर घाटमपुर से गांधी समाधि के पीछे मुरादाबाद रोड पर अवैध तरीके से विकसित की जा रही कालोनी में पहुंची,जहां पर पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी को चलवाया गया।
विज्ञापन


यहां पर जेसीबी ने आरसीसी व मिट्टी की सड़क को ध्वस्त कर दिया साथ ही एक ही विशालकाय गेट भी ध्वस्त कर दिया। यहां पर दो कालोनियां विकसित की जा रही थीं। दोनों कालोनियों के प्लाटों पर जेसीबी चलवाई गई। 

इस कार्रवाई से खलबली मची रही। प्राधिकरण के सचिव बैजनाथ ने बताया कि यहां पर शावेज, परवेज और राजेश कुमार को 8500 वर्गमीटर कालोनी में विकसित की जा रही थी। यह पूरी तरह अवैध कालोनी है। इन लोगों को सुनवाई का मौका दिया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने अपील कि जनता यहां पर कोई प्लाट नहीं खरीदे। यदि कोई प्लाट खरीदता है तो वह पूरी तरह से अवैध होगा और उस पर कार्रवाई होगी, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें