फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं तेरी नजर उतारूं सांवरिया...

Thu, 09 Jun 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
रामलीला मैदान आदर्श कालोनी में खाटू श्याम की भजन संध्या में झूमते भक्त।
विज्ञापन

विज्ञापन
 श्री श्याम खाटू वाले का भव्य और अलौकिक दरबार में पूरी रात श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे। धूप और फूलों की महक के बीच श्री श्याम खाटू बाबा  के भजनों से पूरा क्षेत्र श्री श्याम की भक्ति में समा गया। हवा में हाथ हिलाते और तालियां बजाकर श्री श्याम खाटू वाले के भजनों पर झूमते  श्रद्धालुओं से पूरा पंडाल भरा रहा। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेली। 

सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में आयोजित किए गए वार्षिकोत्सव व संकीर्तन की शुरुआत पंडित अंकुर शर्मा द्वारा विधिवत पूजन कर की गई। पूजन के दौरान पंडित विष्णु हरि शर्मा का भी सानिध्य रहा। संकीर्तन की शुरुआत पंडित अंकुर शर्मा ने गणेश वंदना व आरती कर की। श्री श्याम बाबा को छप्पन भोग लगाया गया। संकीर्तन की शुरुआत वृंदावन धाम से आईं साध्वी पूर्णिमा ने श्री श्याम के भक्ति रस में श्रद्धालुओं को सराबोर कर दिया।
विज्ञापन


संकीर्तन में कोलकाता से राजू मेहरा और खलीलाबाद से आए हरमेंद्र सिंह रोमी ने भी श्री श्याम के सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इनमें कितना प्यारा है श्रृंगार, मैं तेरी नजर उतारूं सांवरिया, श्याम बाबा की  जयकार बोलो, कीर्तन की है रात, कर ले भरोसा श्याम धणी पे, ये दरबार है  निराला आदि भजन प्रस्तुत किए गए। साथ ही हरे कृष्णा राधे कृष्णा, कृष्णा-कृष्णा हरे हरे जाप कर श्रद्धालुओं ने श्री श्याम का गुणगान किया।
विज्ञापन


संकीर्तन के दौरान भजनों के बीच में श्रीकृष्ण, श्री राधा-कृष्ण,  कृष्ण-सुदामा, शंकर जी व श्री बालाजी महाराज की सुंदर झांकियों ने भी श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। संकीर्तन आयोजन में मुकेश रस्तोगी, नवीन,  प्रदीप, कपिल, विनय, राकेश, सुमित, सौरभ, हर्षित, विक्की, प्रभात, सौरभ  अरोड़ा, आशू गुप्ता, आयुष, जलज, विकास, विक्की अरोड़ा समेत अन्य श्री श्याम  भक्तों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें