मिलक पालिकाध्यक्ष पद से हटाई गईं दीक्षा गंगवार को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने दीक्षा गंगवार को बहाल कर दिया है। दीक्षा गंगवार को पंद्रह दिनों से फैसले का इंतजार था। उनको पद से हटे एक माह से ज्यादा का वक्त हो चुका है।
23 जून को शासन ने अनियमितताओं के आरोपों से घिरीं पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार को पद से हटा दिया था। दीक्षा गंगवार पर पालिका की हितों की अनदेखी करने तथा दायित्वों का निर्वहन करने का आरोप था। शासन ने 23 जून को पद से हटाने का आदेश जारी किया था।
इस पर दीक्षा गंगवार हाईकोर्ट चली गईं थीं। जहां पर हाईकोर्ट में 20 जुलाई को बहाली को लेकर सुनवाई पूरी हुई। जिसमें हाईकोर्ट ने उनको पद पर बहाल कर दिया है। हालांकि इस बारे में दीक्षा गंगवार का कहना है कि अभी उनको सत्यापित कापी नहीं मिली है, लेकिन उनकी बहाली का आदेश नेट पर है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद 20 जुलाई को दीक्षा गंगवार का इंतजार खत्म हो गया। आदेश में हाईकोर्ट ने पद से हटाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है।