फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उमस में बह गई बारिश से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बुधवार रात तेज हवा के साथ आई बारिश ने लोगों को गर्मी से कुछ राहत दिलाई थी, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह से ही निकली तेज धूप और उमस ने फिर लोगों को बेहाल कर दिया। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं एक दिन पहले तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस था। एक दिन में 5.6 डिग्री तापमान गिरने के बाद भी उमस के चलते लोग पसीने से तरबतर नजर आए।
विज्ञापन

बुधवार रात को मौसम ने करवट ली तो रामपुरवासियों के चेहरे खिल उठे। मौसम विभाग ने 27 जून के बाद बारिश का अनुमान जताया था, लेकिन 19 जून की रात को ही तेज हवाओं के साथ बारिश ने लोगों को राहत पहुंचाई। हालांकि, रात में मिली राहत बृहस्पतिवार को सुबह ही तेज धूप के साथ गायब हो गई।
दिन में तेज धूप और बारिश के चलते बढ़ी उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। चिपचिप गर्मी से लोग दिनभर परेशान रहे। मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम बदला है। मानसून 27-28 जून के बाद ही आएगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


गन्ना और आम के लिए अच्छी रही बारिश
बुधवार रात हुई दो एमएम की बारिश से फसलों को फायदा हुआ। किसानों ने बताया कि तेज धूप के कारण गन्ना सूखने का खतरा बन गया था। बारिश के बाद जहां गन्ने की खेती को फायदा होगा तो वहीं तैयार आम की पैदावार पर भी बारिश का अच्छा असर पड़ा है। बागवानों ने कहा कि बारिश के बाद धूप निकलने पर उमस बढ़ने से डाल का आम जल्दी पक जाएगा। इसके अलावा अन्य फसलों के लिए भी बारिश राहत भरी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें