फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स चोरी करने पर 65 फर्मों के रजिस्ट्रेशन निरस्त 

Thu, 04 Aug 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 लकड़ी कारोबारी मंडी शुल्क ही नहीं वाणिज्य कर की भी चोरी कर रहे हैं। टैक्स न देने और नियमों का उल्लंघन करने पर लकड़ी की 65 फर्मों के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए। वाणिज्य कर विभाग ने निरस्त फर्मों की सूची मंडी समिति को भेज दी है।  

 लकड़ी के कारोबार में मंडी शुल्क की ही चोरी नहीं हो रही है। वाणिज्य कर विभाग को भी हर महीने लाखों का नुकसान पहुंचाया जा रहा है। अमर उजाला ने लगातार इस मुद्दे पर खबरें प्रकाशित कर रहा है। अधिकतर फर्म संचालक मंडी समिति से गेट पास तो हासिल कर लेते हैं पर वाणिज्य की अदायगी नहीं करते। इस खेल में वाणिज्य कर के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारी टैक्स वसूलने के बजाए डिफाल्टर फर्मों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर नए नाम से दूसरा रजिस्ट्रेशन कर देते हैं। इस साल भी टैक्स न देने और  नियमों का उल्लंघन करने पर वाणिज्य कर विभाग ने लकड़ी की 65 फर्मों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर मंडी समिति के सचिव गजेंद्र सिंह त्यागी ने बताया कि वाणिज्य कर विभाग से उन्हें 72 फर्मों का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने की सूची मिली है। उनमें 65 फर्में लकड़ी की हैं। वाणिज्य कर की रिपोर्ट मिलने के बाद मंडी समिति ने इन फर्मों का रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया। वाणिज्य कर विभाग ने इस साल भी कई और नई फर्मों का रजिस्ट्रेशन किया है, उनकी भी सूची मिल गई है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें