फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज पुलिस ने नौ आरोपियों के घर रिसीव कराए वसूली नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। 21 दिसंबर को हुए बवाल के मामले में पुलिस ने आरोपियों की संपति से वसूली करने के मामले में नौ लोगों के घर पर वसूली नोटिस रिसीव करा दिए है। एक आरोपी का घर बंद होने के कारण नोटिस रिसीव नही हो सका है।
विज्ञापन

21 दिसंबर को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उग्र प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान बवाल को रोकने गई पुलिस पर लोगों ने पथराव करते हुए फायरिंग कर दी थी। जवाब में पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा के लिए आरोपियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े थे। इस मामले में गंज और कोतवाली पुलिस ने करीब डेढ़ सौ लोगों को नामजद करते हुए हजारों अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस बवाल में एक सरकारी जीप और छह बाइक जल गई थी। जिसके बाद अधिकारियों के आदेश पर पुलिस ने संपति को नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपियों कही संपति से वसूली करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद गंज पुलिस ने इस मामले मेें अपने क्षेत्र के नौ आरोपियों के घर वसूली नोटिस रिसीव करा दिए हैं। एक आरोपी का वसूली नोटिस रिसीव नही हुआ है। गंज प्रभारी रामवीर सिंह ने बताया कि बवाल कराने वाले नौ लोगों के यहां पर वसूली नोटिस रिसीव करा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें