फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी खासबाग का राजस्व रिकॉर्ड खंगाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां की संपत्ति के बंटवारे की चल रही प्रक्रिया के तहत कोर्ट द्वारा नियुक्त कमिश्नर एडवोकेट अरुण प्रकाश सक्सेना ने राजस्व कर्मियों के साथ कोठी खासबाग का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने राजस्व अभिलेख, नक्शा और खतौनियों का मुआयना किया। सक्सेना ने बताया कि राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक कोठी खास के बंटवारे की रूपरेखा कोर्ट को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

रामपुर रियासत के अंतिम शासक की खासबाग पैलेस, नवाब स्टेशन, कोठी शाहबाद, सरकारी कुंडा और बेनजीर की संपत्ति को लेकर नवाब खानदान के बीच लंबी कानूनी लड़ाई चली है। 1972 में जिला कोर्ट के बाद हाईकोर्ट और फिर 2002 से देश के सर्वोच्च न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन था। 29 जुलाई 2019 को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाया था और मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत नवाब रजा अली खां के सभी वारिसान को संपत्ति में हिस्सेदार माना था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर जिला न्यायाधीश द्वारा बंटवारा प्रकिया दिसंबर 2020 तक पूर्ण की जाएगी। इस मामले में कोर्ट द्वारा नियुक्त कमिश्नर संपत्तियों का रिकॉर्ड तैयार कर रहे हैं, जिसे कोर्ट को प्रस्तुत किया जाएगा। इसी क्रम में रविवार को कमिश्नर एडवोकेट अरुण प्रकाश सक्सेना ने कोठीखास का मुआयजना राजस्व कर्मियों के साथ किया। उन्होंने बताया कि अगले रविवार को नवाब की चार अन्य संपत्तियों नवाब स्टेशन, कोठी शाहबाद, सरकारी कुंडा और बेनजीर बाग का मुआयना किया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार सदर प्रमोद कुमार, लेखपाल संजय कुमार और गौरीशंकर सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें