फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे कपड़े में बंधी मिली लाश की हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बाद भी नैनीताल हाईवे पर बरेली गेट के कपड़ी में बंधी हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान दोपहर बाद हो गई।मृतक तीतरवाली पाखड निवासी नईम है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताशका का मझरा निवासी भूूरा शनिवार सुबह को बरेली गेट की तरफ से मौलवी साहब की ज्यारत की ओर जा रहा था कि एक बैंक्वेट हाल के पास नैनीताल हाईवे पर सड़क किनारे कपड़े में बंधी हुई एक युवक की लाश पड़ी थी जिसके बाद वहां पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई।उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन दोपहर बाद सूचना मिलने के बाद परिजन अस्पताल पहुंच गए। उसकी शिनाख्त तीतर वाली पाखड़ निवासी नईम के रुप में हुई।पुलिस के मुताबिक वह शुक्रवार को अपने परिजनों से लड़ने के बाद केरल जाने की बात कहकर घर से निकल गया था।शनिवार को उसका शव हाईवे किनारे मिला था।पुलिस ने इस मामले में भूरा की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।पुलिस के मुताबिक युवक के सिर में गहरा चोट के निशान है।जिससे लगता है कि उसकी हत्या सिर में भारी चीज से वार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें