रिकांगपिओ (किन्नौर)। सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को अदालत ने 11 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अपहरण और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार पांच आरोपियों को बुधवार को रिकांगपिओ पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें 11 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
गौर हो कि पीड़ित परिवार ने 19 मई की रात को दो लोगों पर नाबालिग के अपहरण की शिकायत रिकांगपिओ थाने में दर्ज करवाई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तलाशी अभियान चलाया। इसके बाद पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें एक नाबालिग भी शामिल था।
इसके बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन के पुलिस रिमांड भेजा गया है, जबकि नाबालिग को बाल सुधार गृह शिमला भेजा गया है। एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की ओर से मैटेरियल इन्वेस्टिगेशन पूरा हो चुका है। सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार कर ट्रायल के लिए कोर्ट में भेजा जाएगा।