फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहडू)। उपमंडल चौपाल के एक गांव में चार साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पीड़िता की माता ने पुलिस को बताया कि वह रिश्तेदार के घर गई थी। इस दौरान उसकी चार वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इसी बीच एक 65 वर्षीय जो कि उत्तराखंड का रहने वाला है और पड़ोसी के पास घर में नौकरी करता है, उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया।
माता के घर पहुंचने पर बेटी ने पेट में दर्द होने की बात कही। इसके बाद पूछने पर बच्ची ने घटना के बारे में बताया। पता चलने के बाद माता ने पुलिस थाना चौपाल में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया। थाना प्रभारी चौपाल रविंद्र लाल मामला दर्ज होते ही घटनास्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, पोक्सो एक्ट की धारा चार के तहत केस दर्ज किया गया है। चौपाल के डीएसपी राजकुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें