रामपुर। रामपुर की डॉयल यूपी 112 पुलिस ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। यह प्रदेश में लगातार 16वीं बार पहला स्थान हासिल किया है। एसपी ने इस पर टीम के कामकाज की सराहना की है।
यूपी डॉयल 112 की हर माह प्रदेश स्तर पर रैकिंग तय की जाती है। जिलेवार तय की जाने वाली इस रैकिंग के जरिए परफार्मेंस का पूरा ध्यान रखा जाता है। यूपी 112 परफार्मेंस डैशबोर्ड पोर्टल की ओर से रैकिंग जारी कर दी गई है। दिसंबर माह की रैकिंग ने एक बार फिर अव्वल स्थान हासिल किया। रामपुर की टीम ने 93.50 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
एसपी विद्या सागर मिश्र के मुताबिक पोर्टल के रैकिंग सिस्टम में रामपुर सितंबर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2024 और माह-जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर 2025 में प्रथम स्थान पर रहा है ।
इस रैंकिंग सिस्टम में मुख्य तौर पर सभी पीआरवी का औसत रिस्पांस टाइम, एक्नालेजमेंट, इनरुट, अराईव टाइम, पीआरवी उपलब्धता, कॉलर फीड बैक, आरओआईपी एक्टिविटी, इवेन्ट क्लोजर सिस्टम, अरली अराईव व विजीलेंस जाँच रिपोर्ट के अंको के आधार पर जनपद की रैंकिंग तय की जाती है। एसपी के अनुसार यूपी-112 पुलिस ने जिले ने प्रदेश में लगातार 16वीं बार प्रथम स्थान पर रहा है । एसपी ने कहा यह आपके समर्पण का फल है और इसी प्रकार निरंतरता के साथ प्रयास करते रहें ।