फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: आज योगमय नजर आएगा रामपुर, 189 स्थानों पर जुटेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौैके पर शनिवार को पूरे जिला योगमय नजर आएगा। जिले में 189 स्थानों पर योग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें करीब एक लाख से ज्यादा लोग जुटेंगे। इसको लेकर विभिन्न संगठनों ने भी अपने स्तर से तैयारियां की हैं।
विज्ञापन

योग दिवस को लेकर काफी समय से तैयारियां की जा रही हैं। सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर योग दिवस को लेकर काफी उत्साह का माहौल है। योग के लिए सरकारी कार्यक्रमों के साथ ही गैर सरकारी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। सरकारी कार्यक्रम पुलिस लाइन में सुबह छह बजे से आयोजित किया जाएगा, जिसमें नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम जोगिंदर सिंह, एसपी विद्यासागर मिश्र सहित जनपद के अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
सुबह छह बजे से आठ बजे तक निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रामपुर रजा लाइब्रेरी में भी योग के कार्यक्रम होंगे। इसको लेकर भी तैयारियां की गई हैं। इसी तरह चेतना योग सेवा संस्थान की ओर से योग दिवस के मौके पर रोशनबाग में भी कार्यक्रम होगा, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी भी हिस्सा लेंगे। इसको लेकर तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें