फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: पत्नी के सिर पर गोली मारकर हत्या, पड़ोसी के छत चढ़ पति लहरा रहा तमंचा, पकड़ने की कोशिश में पुलिस

Sat, 22 Nov 2025 01:14 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

रामपुर में सुबह खाना बनाने के दाैरान पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह दूसरे के छत पर चढ़ गया। माैके पर पहुंची पुलिस उसे पकड़ने की काशिश कर रही है।
विज्ञापन
हत्या के बाद माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सैफनी के रायपुर मजरा गांव में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही है। आरोपी दूसरे घर के छत पर चढ़कर तमंचा लहरा रहा है। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रामवीर रायुपुर मजरा गांव में रहकर खेती-किसानी करता है। वह तीन बच्चों और पत्नी के साथ रहता था। शनिवार सुबह उसकी पत्नी शीला (35) चूल्हे पर खाना बना रही थी। पत्नी ने पति को खाने के लिए बुलाया।

इसी दौरान रामवीर ने शीला के सिर पर तमंचे से गोली चला दी। इससे शीला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें