पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद मुश्किल से कैंटर और कंटेनर में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। फिर सरकारी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में कैंटर चालक लवकुश (48) निवासी गांव मिर्जापुर करिपाकर थाना माहौली जिला सीतापुर और परिचालक योगेश नरहरा (23) थाना महोली जिला सीतापुर की भी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के पास से मिले नंबरों से सूचना परिजनों को दी।
मृतक अजय के परिजनों में शव देख कर कोहराम मच गया। चचेरे भाई उमेश ने बताया कि उसका भाई कंटेनर चालक था। मुरादाबाद से कंटेनर लेकर बरेली माल लोड करने के लिए जा रहा था। बरेली दिशा से आ रहा कैंटर डिवाइडर तोड़ता हुआ भाई के कंटेनर से टकरा गया।
हादसे में उसकी मौत हो गई। भाई अपने पीछे पत्नी क्रांति देवी, दो पुत्र विष्णु और शिवम, दो पुत्रियां आरती और शिल्पी को छोड़ गया है। अस्पताल पहुंचे कैंटर चालक के परिजनों ने बताया कि लवकुश और क्लीनर योगेश रात नाै बजे सीतापुर से निकले थे।
लवकुश अपने पीछे सात बच्चे और पत्नी को छोड़ गया है। मृतक कैंटर चला कर परिवार का पालन पोषण करता था। कैंटर चालक योगेश के परिजनों ने बताया कि वह अविवाहित था। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।
कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। संबंधित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।