फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: बिलासपुर में बरात से लौट रहे पिता-पुत्र और समेत तीन की मौत, तेज रफ्तार ट्रक बाइकों में मारी टक्कर

Mon, 21 Apr 2025 03:03 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर

सार

बिलासपुर में नैनीताल रोड पर हुए हादसे में बाइक सवार पिता, पुत्र और बहू की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में तीन की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिलासपुर में नैनीताल रोड पर बरात से वापस लौटते समय बाइक सवार पिता पुत्र और पुत्रवधु को भूसे से भरे ट्रक ने रौंद दिया। इससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में ले लिया। हादसे में मृत केमरी थाना क्षेत्र के सुनारखेड़ा के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


यह हादसा बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के धावनी हसनपुर गांव के पास का है। केमरी थाना क्षेत्र के् सुनारखेड़ा गांव निवासी मियां जान (68) अपने बेटे मोहम्मद आमीन (37),  उनकी बहू शकीना बी (35)  रविवार की रात में बिलासपुर में किसी रिश्तेदार के यहां बरात में शामिल होने गए थे। रात करीब 11 बजे तीनों लोग दो बाइकों से वापस लौट रहे थे।
फिर चर्चा में संभल: आतंकी हमलों की साजिश में दो युवकों से घंटों पूछताछ, ATS ने फोन किए जब्त, बाहर जाने पर रोक
विज्ञापन

धावनी हसनपुर गांव के पास मियां जान फोन पर किसी से बाइक रोककर बात करने लगे। उनको रुका देखकर आमीन और उनकी पत्नी शकीना रुक गईं। तीनों लोग बाइक खड़ा कर बातें करने लगे। इस बीच बिलासपुर से आते भूसे से भरे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। इसमें तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक मय ट्रक के फरार हो गया। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए। बिलासपुर कोतवाल बलवान सिंह ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें