फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: घर के बाहर बैठे प्रधान के जेठ व चचेरे ससुर पर किए फायर, जेठ की मौत

Tue, 12 Apr 2022 05:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर(टांडा)

सार

सूचना पर एसपी अंकित मित्तल, एएसपी डॉ. संसार सिंह और सीओ स्वार श्रीकांत प्रजापति भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों व परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के टांडा कोतवाली क्षेत्र में घर के बाहर बैठे ग्राम प्रधान के जेठ और चचेरे ससुर पर नकाबपोश लोगों ने फायर कर दिए। हमले में ग्राम प्रधान के जेठ की मौत हो गई, जबकि चचेरे ससुर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रेफर कर दिया गया है। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ स्वार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


घटना टांडा कोतवाली क्षेत्र के लालपुर गांव की है। ग्राम प्रधान तबस्सुम के जेठ वसीम (35) और चचेरे ससुर व पूर्व प्रधान हारुन अपने भतीजे रहमत के साथ घर के बाहर बैठे थे। आरोप है कि इस दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे दो नकाबपोश लोग आए और उन्होंने घर के बाहर बैठे हारुन, वसीम और रहमत पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें वसीम के गाल और कमर के निचले हिस्से में गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।

जबकि हारुन के गर्दन और कंधे के बीच बाईं ओर गोली लगी है। फायरिंग के दौरान बचाव को दौड़े रहमत भी घायल हो गए। घटना में वसीम की मौत हो गई जबकि हारुन और रहमत को अस्पताल ले जाया गया है। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से हारुन को रेफर कर दिया गया है। वहीं ग्रामीणों के अनुसार हमले के बाद आरोपी सैदनगर की ओर फरार हो गए।

ये हो सकती है हमले की वजह

सूचना पर एसपी अंकित मित्तल, एएसपी डॉ. संसार सिंह और सीओ स्वार श्रीकांत प्रजापति भी मौके पर पहुंच गए और आसपास के लोगों व परिजनों से जानकारी ली। वहीं ग्रामीणों के अनुसार हमले की वजह पिछले साल हुए पंचायत चुनाव के दौरान हारुन की एक पक्ष के लोगों से हुई कहासुनी के बाद चल रही रंजिश हो सकती है। परिजनों ने दो लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें