बालक की उपचार के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल नगर निवासी नईम आजाद के बेटे मोहम्मद अजमल (9) की उपचार के दाैरान माैत हो गई। बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे शाहबाद-बिलारी मार्ग स्थित अपने घर के बाहर बालक सड़क पार कर रहा था। शाहबाद की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने मोहम्मद अजमल को टक्कर मार दी।
हादसे में मोहम्मद अजमल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को परिजनों ने नगर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया। देर रात मुरादाबाद में उपचार के दौरान मोहम्मद अजमल ने दम तोड़ दिया।