ग्रामीणों ने आनन-फानन में लाल सिंह को दीवार के मलबे में से निकाला, और शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रामपुर के शाहबाद के फाजिलाबाद गांव निवासी लाल सिंह (48) पर बुधवार शाम बारिश के दौरान गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के घर की दीवार गिर पड़ी। जिसमे लाल सिंह दीवार गिरने के मलबे में दब गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आनन-फानन में लाल सिंह को दीवार के मलबे में से निकाला, और शाहबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बुधवार रात 11:00 बजे उपचार के दौरान लाल सिंह की मौत हो गई। सूचना पाकर तहसीलदार मौके पर पहुंचे। लेकिन परिजनों ने कोई भी कानूनी कार्रवाई करने और पोस्टमार्टम करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
बारिश में गिरा खपरैल युक्त कच्चा मकान, दबकर वृद्धा की मौत
रामपुर। शाहबाद थाना क्षेत्र के जयतौली गांव निवासी मनोहर का खपरैल युक्त कच्चा मकान लगातार बारिश के चलते गुरुवार को ढह गया। जिसके मलबे में दबकर मनोहर की 60 वर्षीय पत्नी रामवती की मौत हो गई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।