फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर: खनन कारोबारियों और विधायक समर्थकों में मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़

Wed, 18 May 2022 04:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर

सार

मिलक विधायक राजबाला ने जिला खनन अधिकारी से अवैध खनन को लेकर शिकायत की। जिसके बाद बुधवार रात को जिला खनन अधिकारी राजकुमार संगम विधायक के समर्थकों के साथ पटवाई पहुंच गए।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामपुर के मिलक से भाजपा की विधायक राजबाला द्वारा की गई अवैध खनन की शिकायत पर उनके समर्थकों के साथ चेकिंग करने पहुंचे जिला खनन अधिकारी ने दो वाहनों को सीज कर दिया। कार्रवाई करके खनन अधिकारी के जाने के बाद विधायक समर्थक खनन के वाहनों की वीडियो बना रहे थे। इस पर अवैध खनन करने वाले 15-20 लोगों ने विधायक के समर्थकों पर हमला कर दिया। मारपीट में विधायक के तीन समर्थक घायल हो गए। हमलावरों ने समर्थकों की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन


मिलक से भाजपा विधायक राजबाला ने जिला खनन अधिकारी से अवैध खनन की शिकायत की थी। जिसपर मंगलवार की रात जिला खनन अधिकारी राजकुमार संगम विधायक के समर्थकों के साथ पटवाई पहुंच गए। रात 12 बजे से तीन बजे तक अवैध खनन से लदे दो वाहन आए जिनको सीज कर दिया गया। इसके बाद जिला खनन अधिकारी चले गए।

बाद में विधायक के समर्थक मौके पर ही रुके रहे और अवैध खनन के वाहनों की वीडियो बनाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान सुबह करीब साढ़े तीन बजे 15-20 अज्ञात लोग वाहनों से आ गए और विधायक समर्थकों पर हमला बोल दिया। जमकर मारपीट की। इसमें विधायक समर्थक भारत सिंह, अनु चौहान, अनिल चौहान घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


अवैध खनन की सूचना पर हम विधायक समर्थकों के साथ पटवाई क्षेत्र में चेकिंग करने के लिए पहुंचे थे। रात 12 बजे से तीन बजे तक आए सिर्फ दो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई कर दी। इसके बाद जब कोई वाहन नहीं आया, तो हम वहां से आ गए। फिर वहां क्या हुआ हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है।-राजकुमार संगम, जिला खनन अधिकारी, रामपुर

क्षेत्र में अवैध खनन का धंधा जोरों पर है। ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं जिससे लोगों में रोष है। अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों का संचालन रोका जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी से शिकायत की गई है।-राजबाला, भाजपा विधायक, मिलक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें