फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur: कब्र से निकाला गया सलमा का शव, 15 साल पहले हुआ था निकाह, पति के मोबाइल में मिली दूसरी महिला से चैट

Sun, 27 Jul 2025 02:20 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक खानम (रामपुर)

सार

रामपुर की नगलिया का मझरा निवासी सलमा की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद उसे यहां लाकर दफना दिया गया है। परिजनों की शिकायत के बाद शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पति पर महिला के मायके वालों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
क्रब से निकाला गया सलमा का शव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया का मझरा निवासी कारी बशीर की पत्नी का शव शनिवार को मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सलमा की छत्तीसगढ़ में संदिग्ध मौत हुई थी।

विज्ञापन


थाना मिलक खानम क्षेत्र के मिर्जापुर निकट बिलासपुर निवासी बब्बू की बेटी सलमा का विवाह लगभग 15 साल पहले थाना अजीमनगर के नगलिया का मझरा निवासी कारी बशीर के साथ हुआ था। कारी बशीर छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर अंतर्गत तालापारा कस्बा में परिवार सहित रहने लगा।

मोहल्ले वासियों ने बताया था कि किसी महिला को लेकर कारी बशीर का पत्नी से 11 जुलाई को विवाद हुआ था। रात में कारी बशीर ने गर्भवती पत्नी को बेहरमी से पीटा। कपड़ा प्रेस करने वाले गर्म आयरन से उसे जलाया। 12 जुलाई को उसे जबरदस्ती हार्पिक पिलाया।
विज्ञापन


बेहोश होने पर सलमा की बेटी ने पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी थी। बताते हैं कि 36 वर्षीय सलमा गर्भ से थी। गंभीर हालत में तालपारा के अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वह शव अपने पैतृक गांव ले आया।

मृतका के भाई मौलाना नाजिम और रागिब ने छत्तीसगढ़ पहुंचकर सिविल लाइंस थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। परिजन ने बिलासपुर के एसपी से कब्र से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। बताते हैं कि एसपी बिलासपुर ने रामपुर पुलिस से संपर्क किया।

शुक्रवार को सलमा के परिजन एसपी विद्या सागर मिश्र से मिले। परिजन ने कब्र से शव निकाल कर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। एसपी ने डीएम से बात की जिसके बाद डीएम के आदेश पर सलमा का शनिवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे शव बाहर निकाला गया।

इस दौरान एसडीएम अमन देओल, सीओ बिलासपुर और सीएचसी स्वार के प्रभारी डॉ. अजीम अहमद आदि रहे। पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी कराई गई। घटना के बाद कारी बशीर का मोबाइल लोगों के हाथ लग गया। जब उसका मोबाइल खंगाला गया तब उसमें कई राज पर्दाफाश हुए। किसी महिला से चैट और फोटो मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें