फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी से भर्ती घोटाले तक: आजम खां पर ED की कड़ी नजर, रामपुर पुलिस ने सौंपी 84 मुकदमों की फाइलें

Sat, 01 Aug 2026 10:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर

सार

रामपुर पुलिस की ओर से आजम पर दर्ज 84 मुकदमों की एफआईआर, चार्जशीट की कॉपियां ईडी को भेज दी गई हैं। इसकी पुष्टि एएसपी अनुराग सिंह ने की है।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज 84 मामलों से जुड़े दस्तावेज रामपुर की पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को भेज दिए हैं। ईडी की ओर से आजम के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर की फोटो कॉपी, चार्जशीट और मुकदमों की ताजा स्थिति की सत्यापित प्रतियों की मांग की गई थी। माना जा रहा है कि इन कागजात की मांग साल 2019 में आजम खां के विरुद्ध ईडी की ओर से दर्ज एफआईआर के क्रम में की गई है।

विज्ञापन

जौहर यूनिवर्सिटी की भी जांच
सूत्र बताते हैं कि जौहर यूनिवर्सिटी निर्माण के दौरान सरकारी जमीन, शत्रु संपत्ति पर कब्जों जैसे आरोपों पर आधारित एक शिकायत केंद्र सरकार से की गई थी। इस बीच जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण पर हुए कुल खर्च का सवाल भी उठा था। निर्माण में बाहरी लोगों के आर्थिक सहयोग के नाम पर काला धन खपाने के आरोप भी चर्चा में आए थे। इसके बाद एक तरफ आयकर विभाग सक्रिय हुआ था, जबकि ईडी की ओर से वर्ष 2019 में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा आजम खां के जल निगम का अध्यक्ष रहते समय निगम में भर्ती घोटाले का मुद्दा उठने पर वर्ष 2022 में लखनऊ में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी।
विज्ञापन

ईडी ने मांगी ये डिटेल
इन दोनों एफआईआर के आधार पर जांच कर रही ईडी ने रामपुर पुलिस से उन पर पहले से दर्ज मुकदमों, चार्जशीट व ताजा स्थिति की डिटेल मांगी थी। इसी क्रम में जिले की पुलिस की ओर से आजम पर दर्ज 84 मुकदमों की एफआईआर, चार्जशीट की कॉपियां ईडी को भेज दी गई हैं। इसकी पुष्टि एएसपी अनुराग सिंह ने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें