फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटखाई ने शिमला, जांगला ने सरस्वती नगर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू़। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में शनिवार से तीन दिवसीय क्रिकेट क्रांति प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में जिले की दस टीमें भाग ले रही हैं। इसमें पहले दिन चार मुकाबले खेले गए। इसमें पहला मुकाबला शिमला और कोटखाई टीम के बीच खेला गया। इसमें कोटखाई की टीम विजयी रही।
विज्ञापन

दूसरा मैच सरस्वती नगर और जांगला टीम के बीच खेला गया। इसमें जांगला की टीम ने बेहतर खेल के दम पर जीत दर्ज की। तीसरा मैच जुब्बल और चिढ़गांव टीम के बीच खेला गया। इसमें जुब्बल की टीम ने जीत दर्ज की। जबकि चौथा मुकाबला रामपुर और रोहडू़ टीम के बीच खेला गया। इसमें रामपुर की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
क्रिकेट क्रांति के संयोजक रोनी चौहान ने बताया कि पहली बार रोहडू़ में स्टीच बाल के साथ मैच खेला जा रहा है। प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं। इसमें रोहडू़ की दो टीमें खेल रही है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता आगामी दो दिनों तक चलेगी। सोमवार को प्रतियोगिता का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें