रामपुर परियोजना में रक्तदान करते परियोजना प्रमुख मनोज कुमार।
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। 412 मेगावाट सतलुज जल विद्युत परियोजना रामपुर के परियोजना चिकित्सालय में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने किया।
इस अवसर पर परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने रक्तदान की आवश्यकता और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को इस महान कार्य के लिए आगे आने का आह्वान किया। रक्तदान शिविर में महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी के डॉ. संदीप और उनकी टीम के सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर में रामपुर एचपीएस विद्युत स्टेशन में कार्यरत कर्मचारियों, परिजनों और संविदा कर्मियों ने उत्साह से भाग लिया और कुल 41 यूनिट रक्त एकत्रित किया। रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी गया किया।
इस मौके पर वरिष्ठ अपर महाप्रबंधक सीएस यादव, डॉ. विवेक आनंद सुरीन, डीके सिंह, राजीव अग्रवाल, एसके अवस्थी, पिंटू दास, महिला क्लब अध्यक्ष अनामिका कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।