फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वॉरियरों को आज से लगेगी कोरोना की दूसरी डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विकास खंड में पहले चरण में कोविड-19 का टीका लगवा चुके फ्रंट लाइन वॉरियर्स को सोमवार से दूसरा टीका लगाने की प्रक्रिया शुरू होगी। रामपुर के खनेरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर में यह टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। वहीं शनिवार को रामपुर में दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान संपन्न हो गया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, नर्सों समेत अन्य स्टाफ ने कोरोना महामारी के दौर में अग्रिम पंक्ति में रहकर कार्य किया था। अब देश में कोरोना संक्रमण से लड़ाई के तहत कोविशील्ड के टीके लगाए जा रहे हैं। अभियान के तहत रामपुर में पहले चरण में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े 830 लोगों को ये टीके लगे थे। इसमें डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, लैब तकनीशियन, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले लोग शामिल हैं। सोमवार से इन सभी को दूसरा टीका लगने की प्रक्रिया शुरू होगी।
दूसरे चरण में 1323 ने लगवाया टीका
दूसरे चरण के टीकाकरण अभियान में रामपुर के 1323 कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगवाया। इसमें आईटीबीपी, पुलिस, होमगार्ड और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल हैं। 28 दिन की समय सीमा समाप्त होने के बाद इन कर्मियों को भी कोविड-19 का दूसरा टीका लगाया जाएगा
विज्ञापन

खंड चिकित्सा अधिकारी रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि प्रथम चरण में टीका लगा चुके स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को सोमवार से दूसरा टीका लगाया जाएगा। 28 दिन का समय पूरा होने के बाद दूसरा टीका लगता है। रामपुर के खनेरी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में यह टीकाकरण होगा। द्वितीय चरण में 1323 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें