रिकांगपिओ(किन्नौर)। स्वास्थ्य विभाग किन्नौर ने जिला में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का अभियान शुरू होगा। इसके तहत 5 जुलाई से 10 जुलाई तक जिले के विभिन्न स्थानों पर पात्र व्यक्तियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि 5 जुलाई को स्वास्थ्य खंड सांगला के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला, स्वास्थ्य उपकेंद्र पांगी में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 जुलाई को क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रक्षम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छितकुल, निचार खंड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगांव रूपी, स्वास्थ्य उपकेंद्र तरांडा, काचरंग, कंडार, पूह खंड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्ञाबुंग, लिप्पा, जंगी, कानम, उपस्वास्थ्य केंद्र रिस्पा में टीका लगेगा।
सात जुलाई को सांगला खंड के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला, उपस्वास्थ्य केंद्र पांगी, निचार खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर, उपस्वास्थ्य केंद्र बरी, काचरंग और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निगुलसरी, पूह खंड के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्ञाबुंग, रारंग, रिब्बा, मूरंग और उपस्वास्थ्य केंद्र लाबरंग में टीकाकरण किया जाएगा।
डॉ. नेगी ने बताया कि 8 जुलाई को सांगला खंड के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला, उपस्वास्थ्य केंद्र बटसेरी, आयुर्वेदिक औषधालय थेमगरंग, निचार खंड के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र क्राबा, पौंडा, जानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टापरी में टीकाकरण किया जाएगा।
9 जुलाई को सांगला खंड में क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला, निचार खंड के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्र पानवी, सुंगरा, यंगप्पा- रूनंग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचार। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मीरू पूह खंड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लियो में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को सांगला खंड के तहत क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला और पूह खंड के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्ञाबुंग में टीकाकरण किया जाएगा।