फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व की शिकायतों को जल्द निपटाएं राजस्व अधिकारी: श्रीवास्तव

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। मंडलायुक्त शिमला मंडल जीके श्रीवास्तव ने सोमवार को उपायुक्त कार्यालय में जनजातीय जिला किन्नौर के राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की राजस्व संबंधी शिकायतों और मामलों के निपटारे का हल प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों से लोगों की बहुत अपेक्षाएं रहती हैं। ऐसे में उनके मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अपने कार्यों में गुणवत्ता के साथ-साथ पारदर्शिता होना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि न्यायिक संबंधित कार्यों में दोनों पक्षों को अपना-अपना पक्ष रखने का मौका अवश्य दिया जाना चाहिए, ताकि दोनों पक्षों में यह संदेश जाए कि उनके साथ किसी भी प्रकार का कोई पक्षपात नहीं हुआ है।
इस दौरान राजस्व अधिकारियों से जिले से संबंधित जानकारियां हासिल की। बैठक के बाद मंडलायुक्त जीके श्रीवास्तव ने परियोजना अधिकारी आइटीडीपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। कार्यवाहक उपायुक्त एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. मेजर अवनींद्र कुमार, उपमंडलाधिकारी भावानगर मनमोहन सिंह, सहायक आयुक्त मुनीष कुमार शर्मा और जिले की सभी पांच तहसीलों के तहसीलदार नायब तहसीलदार बैठक में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें