फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से फंदा लगाकर व्यक्ति ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। नए बस अड्डे के समीप व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। व्यक्ति नेपाल का रहने वाला था और यहां एक दिन पहले ही आया था। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह नए बस अड्डे की ओर जाने वाले रास्ते में लोगों ने नेपाली मूल के एक व्यक्ति को पेड़ से लटके देखा।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी ने बताया कि मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। मृतक की पहचान देवी लाल निवासी गांव चौकाबांग, डाकघर झूलखेत, तहसील खलांगा, जिला रूकम राप्टी नेपाल के रूप में हुई है। मृतक बुधवार को ही नेपाल से रामपुर आया था। डीएसपी रामपुर चंद्र शेखर कायथ ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें