डीएवी स्कूल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित विश्व श्रवण दिवस पर विजेताओं को सम्मान?
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ(किन्नौर) डीएवी स्कूल रिकांगपिओ में स्वास्थ्य विभाग ने विश्व श्रवण दिवस का आयोजन किया। इसमें जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने कानों को स्वस्थ रखने के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इसमें तनमय नेगी ने प्रथम, अर्चना नेगी द्वितीय और विराट नेगी तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्यातिथि स्कूल के प्राचार्य जेएस कायथ ने सम्मानित किया। इस अवसर पर रमेश नेगी बीसीसी समन्वयक, शारदा नेगी स्वास्थ्य शिक्षिका सहित पूनम नेगी, विनोद शर्मा, अरुण नेगी और पवन नेगी सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।