फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल के धबास में कार खाई में गिरी, चालक घायल

विज्ञापन
चौपाल में हुए कार हादसे में घायल को उपचार करते चिकित्सक।
विज्ञापन
चौपाल(रोहडू़)। चौपाल-नेरवा मार्ग पर धबास में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल को सिविल अस्पताल चौपाल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। घायल की पहचान चालक खजान सिंह निवासी ढलावन, डाकघर व तहसील शिलाई, सिरमौर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

खजान सिंह चौपाल में ठेकेदारी का कार्य करता है। वह चौपाल से अपने घर शिलाई जा रहा था। इसी बीच जब वह चौपाल से करीब 15 किलोमीटर दूर धबास नामक स्थान पर पहुंचा तो गाड़ी 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कार्यकारी एसडीएम चौपाल उमेश शर्मा ने कहा कि घायल खजान सिंह को नियमानुसार फौरी राहत प्रदान करने के लिए संबधित पटवारी को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें