भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के कटगांव चौकी के दुतरंग कंडे जंगल में पैर
फिसलने से एक भेड़ पालक की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटगांव पीएचसी में लाया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भेड़पालक कृपाराम पुत्र रत्नदास (56) गांव मुनिश बाहली तहसील रामपुर मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे दुतरंग कंडे के जंगल में हर रोज की तरह भेड़ बकरियों को चराने के लिए जंगल गया था। इसी बीच रास्ते में अचानक पैर फिसलने से वह नीचे गिर गया।
सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही कृपा राम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीओ भावानगर से डीएसपी राजू कटगांव पुलिस चौकी से एएसआई बुद्धि सिंह, आरक्षी खूनी लाल, यशपाल, गृहरक्षक पलाटून कमांडर बौद्ध राज और स्थानीय लोगों की मदद से शव को कंडे से पीएचसी कटगांव लाया गया।
इनसेट
डीएसपी भावानगर राजू ने बताया कि पुलिस ने भेड़पालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कटगांव पीएचसी में लाया है। पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।