फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतियाना ब्लॉक में 466 फ्रंट लाइन वर्करों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
मतियाना खंड में कोरोना का टीका लगाने के बाद हर्ष जताती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग उपमंडल के मतियाना खंड में सोमवार से दूसरे चरण के तहत प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हुआ। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मतियाना में एसडीएम ठियोग सौरभ जस्सल ने टीका लगवाकर अभियान की शुरूआत की। इसके बाद अन्य प्रशासनिक अधिकारियों समेत फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना का टीका लगाया गया।
विज्ञापन

दोपहर कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद एक महिला की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद महिला को निगरानी में रखा गया। थोड़ी देर के बाद महिला की तबीयत सामान्य हो गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीत, सरला देवी, गुलाबो देवी, सीता शर्मा सहित अन्य ने बताया कि टीकाकरण को लेकर पहले थोड़ी घबराहट हुई थी। मगर इसके बाद कुछ समय बाद सबकुछ सामान्य हो गया। अब इन सभी फ्रंट लाइन वर्करों को 28 दिन के बाद कोरोना का दूसरा टीका लगेगा।
बीएमओ डॉ. राजिंद्र टेक्टा ने बताया कि 20 जनवरी से अभी तक मतियाना खंड में 466 फ्रंटलाइन वॉरियरों का टीकाकरण हो चुका है। इसके बाद आधे घंटे तक मरीज को स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रखा जाता है। सोमवार को 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए टीकाकरण अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें