फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर उपमंडल में कोरोना के 49 मामले आए सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल में एक साथ 49 कोरोना के मामले सामने आने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को परेशानी में डाला दिया है। सराहन की शालाबाग में एसएसबी के 35 जवान एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एहतियातन प्रशासन ने शालाबाग एसएसबी कैंप को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासन ने सोमवार से 25 अप्रैल शाम छह बजे तक इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन में रखने के बाद धारा 144 लागू कर दी गई है। पिछले साल भी सराहन क्षेत्र में आईटीबीपी के 17 जवान एक साथ कोरोना पॉजिटिव आए थे।
अब सराहन क्षेत्र में एसएसबी के 35 जवानों का एक साथ कोरोना पॉजिटिव आना क्षेत्र के लोगों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। जानकारी के अनुसार एसएसबी के जवान गुजरात, राज्यस्थान, पंजाब, हरियाणा और अन्य राज्यों से ताल्लुक रखते हैं। स्थानीय प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग रामपुर को कोरोना पॉजिटिव जवानों की देखभाल के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश जारी किए। वहीं रामपुर के विभिन्न इलाकों से 14 मामले सामने आए हैं। यह मामले खनेरी और पीएचसी रामपुर में सामने आए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि रामपुर उपमंडल में 49 कोरोना पॉजिटिव के नए मामले सामने आए हैं। इसमें 35 एसएसबी की जवान शामिल हैं। शालाबाग को कंटेमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि रामपुर में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, इसलिए बेवजह घर से बाहर न निकले और प्रदेश सरकार की जारी एसओपी के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें