जगातखाना में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करती महिला।
- फोटो : RAMPUR-HP
जगातखाना (कुल्लू)। शहर के साथ लगते जगातखाना में ग्राम विकास समिति जगातखाना और रक्तदान सेवा परिवार सोसाइटी ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। खनेरी अस्पताल से आई डॉक्टरों की टीम ने की देखरेख में शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में जगातखाना पंचायत प्रधान सतीश ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
ग्राम विकास समिति अध्यक्ष चुनी लाल और सोसाइटी अध्यक्ष ज्योति लाल ने कहा कि शिविर में एकत्रित रक्त को खनेरी अस्पताल के ब्लड बैंक में जमा करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल में अस्पतालों में रक्त की कमी चल रही है। इसको देखते हुए शिविरों का आयोजन कर रक्त की कमी को पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर अमर सिंह, कमल शर्मा, शेर सिंह, गोपाल कृष्ण, दीपू गुप्ता, अतुल गुप्ता, पूर्ण ठाकुर, बांका राम, दीपक और गंगा राम सहित कई अन्य मौजूद रहे।