आनी (कुल्लू)। आनी में एक कारोबारी ने कोरोना कर्फ्यू के बीच कपड़े की दुकान खोल दी। इसको लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।
डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने बताया कि बुधवार को पुलिस थाना आनी की टीम एएसआई योगिंद्र सिंह के नेतृत्व में दोपहर 12:05 बजे गश्त कर रही थी।
इसी दौरान नालदेहरा में आशीष कुमार निवासी गांव तिरमीधार डॉ. कोयल तहसील निरमंड जिला कुल्लू हाल देवभूमि क्लाथ हाउस आनी जिला कुल्लू दुकान को खोलकर कपड़े बेच रहा था। पुलिस ने कारोबारी के खिलाफ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया है।