फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाब संपत्ति की बंटवारे की प्रक्रिया पर सुनवाई दो नवंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। रामपुर के आखिरी नवाब रजा अली खां की संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया पर अगली सुनवाई अब 2 नवंबर को होगी। इस प्रक्रिया को लेकर बुधवार को सुनवाई थी, लेकिन वकीलों के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। बुधवार को कोठी खासबाग के मूल्यांकन की रिपोर्ट भी दाखिल नहीं हुई। उम्मीद है कि 2 नवंबर को कोठी खासबाग के मूल्यांकन की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रजा अली खां के वारिसों के बीच संपत्ति के बंटवारे की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत नवाब की चल और अचल संपत्ति का मूल्यांकन कराया जा रहा है। नवाब के चल संपत्ति की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। अचल संपत्ति में शामिल पांच संपत्तियों में से चार के मूल्यांकन की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की चुकी है, अब सिर्फ कोठी खासबाग के मूल्यांकन की रिपोर्ट शेष रह गई है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई थी, लेकिन अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में सुनवाई की अगली तिथि 2 नवंबर निर्धारित की गई है। एडवोकेट कमिश्नर अरुण प्रकाश सक्सेना ने बताया कि इस मामले की अगली सुनवाई 2 नवंबर को होगी। अगली सुनवाई पर कोठी खासबाग के मूल्यांकन की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें